कहा जाता है की कैलोरीज वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हमारे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है। थकान, कमजोरी एवं शरीर दर्द जैसी समस्याए ऐसे आहार की वजह से कम होती है। इसलिए आज हमने यहाँ सबसे ज़्यादा कैलोरीज वाले फ़ूड की लिस्ट दर्शाई है, जिन्हे रोजाना आहार में शामिल कर के आप एक अच्छी बॉडी बना सकते है।
कही लोग ऐसा मानते है की हाई कैलोरी वाला खाना स्वास्थ्य के लिए बुरा यानि अनहेल्थी होता है। लेकिन हर ज़्यादा कैलोरीज वाले फ़ूड अनहेल्थी नहीं होते। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी है जिसमे हाई कैलोरीज होने के साथ साथ पोषक तत्वों की मात्रा भी अधिक होती है।
अपने रोजाना आहार में कैलोरीज वाले फ़ूड शामिल करने से वजन संतुलित रहता है। खास तोर पर जो लोग दुबलेपन का शिकार है, उन्हें ज़्यादातर कैलोरीज वाले फ़ूड खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना इसके सेवन से वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है, और आपकी बॉडी भी अच्छी दिखती है।
सबसे ज़्यादा कैलोरीज वाले फ़ूड
स्वास्थ्य एवं पोषण प्रदान करने वाले ऐसे आहार में आलू, दूध, अंडे, अनाज की रोटी, मांस, मछली, नट्स, डार्क चॉकलेट, प्रोटीन शेक, डेरी प्रोडक्ट्स, पीनट बटर, एवोकाडो, दलिया, चना, ओट्स कुछ फल और सब्ज़िया को शामिल करना श्रेष्ठ माना जाता है।
आमतौर पर महिलाओ एवं पुरुषो के लिए कैलोरी वाले आहार की मात्रा अलग अलग बताई जाती है। जैसे की,
- पुरुषो के लिए : 2,500 कैलोरी
- महिलाओ के लिए : 2,000 कैलोरी
इसके आधार पर आप एक दिन में अपने हिसाब से कैलोरीज ले सकते है। यहाँ हमने सबसे ज़्यादा कैलोरीज और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हो ऐसे खाद्य पदार्थो की लिस्ट बनाई है।
(1) विटामिन्स से भरे नट्स
विटामिन्स, मिनरल्स और कही सारे पोषक तत्वों से भरपूर नट्स कैलोरीज पाने का एक अच्छा फ़ूड है। यह ना केवल आपको ऊर्जा प्रदान करते है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाजवाब है। यह दिल से जुडी बीमारियों के लिए भी सेहतमंद माने जाते है।
काजू, बादाम, किशमिश, पहाड़ी बादाम, आलूबुखारा, खजूर, जामुन, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट जैसे नट्स कही स्वास्थकिय गुणों से भरे होते है। जिस वजह से उनका सेवन करने पर ऊर्जा एवं ताजगी का अहसास होता है।
जो लोग कम समय में ही अच्छी बॉडी बनाना चाहते है। वह अपनी हैल्थी डाइट में नट्स को शामिल कर सकते है। सुबह के ब्रेकफ़ास्ट में ही अच्छी कैलोरीज के लिए नट्स खाना उत्तम है। इसके बाद पुरे दिन हमारा शरीर ऊर्जा से भरा रहता है।
(2) अनाज की रोटी के गुण
भारतीय भोजन में रोटी को एक विशिष्ट स्थान दिया गया है। क्यों की अनाज द्वारा बनाई गयी रोटी में कही स्वास्थ्य गुण मौजूद होते है। जो शरीर को पुरे दिन ऊर्जा देते है। अनाज से बनी खाने से हमारे शरीर को ज़्यादा मात्रा में कैलोरीज आसानी से मिल जाती है।
रोटी को आप अपने सुबह या रात के भोजन में शामिल कर सकते है। रोटी के साथ अगर हरी सब्ज़ी या कोई हैल्थी रेसिपी हो तो ज़्यादा कैलोरी प्राप्त होती है। पुरुष एवं महिलाओ को अपने अपने हिसाब की कैलोरी अनुसार रोटी का सेवन करना योग्य है।
अच्छी मात्रा में कैलोरीज देने के साथ साथ यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। आप गेहू, बाजरा, चावल, मक्का, बेसन, मंडुआ जैसे अनाज की रोटी बना सकते है। चाहे तो इन सब अनाज को साथ में मिला कर भी एक सेहतमंद रोटी तैयार की जा सकती है।
(3) आलू से बना खाना
जो लोग तेजी से अपना वजन बढ़ाना चाहते है या अधिक कैलोरीज पाना चाहते है। ऐसे लोगो के लिए आलू या उससे बना कोई भी खाना फायदेमंद है। क्यों की ऐसा मन जाता है की आलू के ज़्यादा सेवन से हम मोठे हो सकते है। साथ ही इसे कैलोरीज का एक बेहतरीन स्त्रोत भी माना जाता है।
जल्दी पेट भरने में और ज़्यादा कैलोरीज कंज्यूम करने में आलू मददगार है। रोजाना उबले हुए आलू का सेवन करने पर कैलोरीज की अधिक मात्रा आपके शरीर को मिल जाती है। इसके कारण पुरे दिन शरीर में ऊर्जा रहती है और आप अपना काम भी अच्छे से कर पाते है।
कभी एनर्जी की कमी महसूस हो तो आलू से बना कोई भी खाना खा लेना चाहिए। इसके कारण तुरंत ही आपके शरीर को कैलोरीज मिल जाती है साथ ही आपका पेट भी भर जाता है। कही तरह के भारतीय पकवानो में भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है।
(4) दूध और डेरी प्रोडक्ट्स खाए
कही रिसर्चो में पाया गया है की दूध और दूध की बनवत वाले खुराक स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होते है। रोजाना दूध पीने से शरीर की तंदुरस्ती बनी रहती है और कैलोरीज भी मिलती है। जो लोग पतले है उनको रोज सुबह चाय की जगह पर दूध पीना चाहिए।
एक गिलास दूध में 120 जितनी कैलोरीस की मात्रा पायी जाती है। जिससे एक इंसान के शरीर को काफी ऊर्जा एवं पोषक गुण प्रदान होते है। दूसरे दूध से बने उत्पादन जैसे की दही, पनीर, मक्खन, छाछ, गाढ़ा दूध, सूखा दूध, क्रीम और घी भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते है।
कही तरह की भारतीय मिठाइयों में भी दूध की अधिक मात्रा होती है जिसे खाने पर कैलोरीज मिलती है। ज़्यादा कैलोरी मिलने पर शरीर में ऊर्जा भी अधिक रहती है। इसी वजह से हमे जल्दी थकन भी महसूस नहीं होती।
(5) उबले हुए अंडे
पुरुष एवं स्त्रीओ में शारीरिक कमजोरी दूर करने और ऊर्जा बढ़ाने में उबले हुए अंडे फायदेमंद होते है। सुबह के नाश्ते में उबले हुए अंडो को खाने पर दिन भर शरीर में ऊर्जा रहती है और ज़्यादा कैलोरी मिलती है। जो लोग वर्क आउट करते है उनके लिए भी यह एक स्वास्थ्यकारी आहार बन चूका है।
यह केवल कैलोरीज ही प्रदान नहीं करता बल्कि सेहत, त्वचा, बाल और नाखुनो के लिए भी काफी लाभदायक होता है। एक उबले हुए अंडे में तक़रीबन 78 कैलोरी होती है। सभी सीजन में उबले हुए अंडो का सेवन आप कर सकते है।
अच्छे न्यूट्रिशन से भरपूर अंडे को तीन या चार की मात्रा में ले तो ज़्यादा कैलोरी मिलती है। उबले हुए अंडो के आलावा इसकी ऑमलेट या फिर अंडे से भने दूसरे आहार को खाने से भी कैलोरी मिलती है।
(6) पीनट बटर को खाने में ले
सामान्य बटर की तुलना में पीनट बटर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज़्यादा अच्छा होता है। ऐसा भी माना जाता है की यह वेट लॉस की डाइट में सबसे अच्छा फ़ूड है। उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर की उपस्थिति होने के कारण यह काफी स्वास्थ्यकारी भी है।
अच्छी गुणवत्ता युक्त पीनट बटर स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते है। पीनट बटर को लोग मुख्य रूप से नाश्ते के समय या शाम की भूख के वक्त खाना पसंद करते है। आप चाहे तो इसके साथ ब्रेड भी खाने में ले सकते है।
यदि आप जल्दी में कही जा रहे है और तुरंत कैलोरी पाना चाहते है तो पीनट बटर का सेवन करना उत्तम है। यह कम समय में आपकी भूख को मिटाता है। साथ ही इसके कारण शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।
(7) स्वास्थ्यकारी मछलियों का सेवन
कुछ सी फ़ूड ऐसे होते है जो स्वाद पूर्ण तो होते ही है साथ में हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अधिक लाभदायी होते है। उन्ही में से एक गुणकारी और अच्छी गुणवत्ता वाली फिश। कहा जाता है की नियमित रूप से इसका सेवन करने पर हम कैंसर जैसे बड़े खतरे से बच सकते है।
इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन और अधिकांश प्रमाण में कैलोरीज पायी जाती है। जिस वजह से लोग अपनी शारीरिक ऊर्जा की बढ़ोतरी हो इसलिए अपनी डाइट में फिश को शामिल करना बिलकुल नहीं भूलते। इसके कारण उनको कही अच्छे परिणाम भी मिलते है।
केवल शारीरिक ही नहीं लेकिन मस्तिष्क विकास के लिए भी मछली खाना फायदे देता है। लेकिन याद रहे ज्यादा कैलोरी के लिए आपको भोजन में हमेशा अधिक वसा यानि फैट वाली मछली को ही खाना है।
(8) एवोकाडो को करे शामिल
वैसे तो सभी फल स्वास्थ्य को कोई न कोई तरीके से फायदे ही देते है। लेकिन एवोकाडो एक ऐसा फल है जो सिर्फ एक नहीं पर अनेक लाभ प्रदान करता है। इसके स्वास्थ्य गुणों के कारण ज़्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते है।
जो लोग अपने हार्ट की हेल्थ अच्छी रखना चाहते है और कैलोरीज भी पाना चाहते है। ऐसे लोगो के लिए एवोकाडो फ्रूट आशीर्वाद रूप साबित हुआ है। एक एवोकाडो में लगभग 250 या 300 के आसपास जितनी कैलोरीज होती है।
दिन में किसी भी वक्त आप एवोकाडो को खाने में ले सकते है। आप चाहे तो अन्य स्वास्थ्यकारी फलो के साथ इसे काट कर सलाद के रूप में भी तैयार कर सकते है। बहुत से लोग एवोकाडो की स्मूथी बना कर भी पीते है।
(9) रोजाना खाए पौष्टिक दलिया
गेहू के आटे को दरदरा पीस कर बनाया जाता दलिया हमारे ज़्यादा कैलोरीज वाले फ़ूड लिस्ट में इसलिए शामिल है, क्यों की यह आपको तुरंत ऊर्जा देता है। इसके अंदर अनेक तरह के प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर पाए जाते है। जो शरीर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते है।
विटामिन बी 6 के एक उत्तम स्त्रोत के नाम से जाना जाता दलिया सुबह के नाश्ते के लिए बिलकुल सही आहार है। जो लोग चाहते है की उनको पुरे दिन काम करने की ताकत मिले तो वह इसे जरूर खाए इससे उन्हें काफी लाभ होंगे।
डायबिटीज के मरीज इसे बिना झिझक अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो मधुमेह के दर्दीओ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसकी डीसीपी जानने के लिए आप यूट्यूब वीडियोस का सहारा ले सकते है।
(10) डाइट में ले हरी सब्जिया
पहले से ही हमने बुजुर्गो को कहते सुना है की हरी सब्जिया स्वाथ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। लेकिन आज कल के फ़ास्ट फ़ूड और पैकेट फ़ूड वाले ज़माने में लोग हरी सब्ज़ियों को खाना अधिक पसंद नहीं करते।
पाचन से जुडी साड़ी समस्याओ को ख़तम करने में हरी सब्ज़िया उपयोगी है। डेली डाइट में हरी सब्ज़िया लेने पर काफी हद तक कैलोरीज मिल जाती है। इसके कारण ऊर्जा तो मिलती ही है, पर साथ में पुरे दिन फ्रेशनेस भी रहती है।
रोजाना कोई न कोई हरी सब्ज़ी का सेवन करने पर बीमारिया हमसे दूर रहती है। ब्रोकली, पुदीना, पालक, मेथी, पत्ता गोबी, हरी शिमला मिर्च और मटर को आप खा सकते है। लेकिन यह सब्ज़िया जितने कम तेल मसाले में बनी होगी उतनी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है।
आशा करती हु सबसे ज्यादा कैलोरीज वाले फ़ूड की पूरी लिस्ट और जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।